ओडिशा के पर्यटन स्थलो का प्रचार करेगी ट्रिपएडवाइजर
पुरुष हॉकी विश्वकप-2018 के मद्देनजर राज्य पर्यटन विभाग ने ट्रैवेल एवं ऑनलाइन बुकिंग साइट ट्रिपएडवाइजर के साथ एक करारनामा पर हस्ताक्षर किए।
भुवनेश्वर, जेएनएन। पुरुष हॉकी विश्वकप-2018 के मद्देनजर राज्य पर्यटन विभाग ने सोमवार को ट्रैवेल एवं ऑनलाइन बुकिंग साइट 'ट्रिपएडवाइजर' के साथ एक करारनामा हस्ताक्षर किया है। छह महीने के लिए हुए इस करारनामे के तहत ट्रिपएडवाइजर अपनी वेबसाइट के जरिए राज्य के पर्यटन ब्रांड का प्रचार-प्रसार करेगा। इसके लिए संस्था की तरफ से एक माइक्रो साइट तैयार की गई है जिसमें राज्य के आकर्षणीय पर्यटन स्थल, उत्सव, महोत्सव संबंधित तथ्य, कहां जा सकते हैं, क्या करेंगे आदि जानकारी इस वेबसाइट में उपलब्ध की गई है। इससे देश ही नहीं विदेशों से आने वाले पर्यटकों को राज्य के पर्यटन स्थलों के बारे में आसानी से जानकारी मिल पाएगी।
भारत के साथ सिंगापुर, मलेशिया, थाइलैंड एवं इंग्लैंड से आने वाले पर्यटक इसका लाभ उठा सकेंगे। हॉकी विश्वकप होस्ट पार्टनर में मौजूद ओडिशा टूरिज्म कैंपेन ब्रांडिंग इस साइट में है जबकि यह पर्यटन विभाग के डिजिटल योजना को और आगे बढ़ाने में मदद करेगी। ट्रिप एडवाइजर एशिया पेसिफिक के डेस्टीनेशन मार्केटिंग हेड सारा मैथ्यू के मुताबिक विश्व की सबसे बड़ी ट्रैवेल साइट के तौर पर ट्रिपएडवाइजर लोगों को नए स्थान के बारे में जानकारी देती है एवं वहां घूमने का अवसर प्रदान करती है।
ओडिशा टूरिज्म के साथ काम करने का हमें मौका मिला है। भारत भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को ओडिशा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी देंगे। भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के अलावा ओडिशा के पर्यटन स्थल को घूमने की हम सलाह देंगे।
ट्रिपएडवाइजर के साथ करारनामा ओडिशा के लिए काफी मददगार होगा। अधिक से अधिक पर्यटक इस विश्व स्तरीय आयोजन के बारे में जान पाएंगे एवं यहां आकर ओडिशा के पर्यटन स्थल का भ्रमण कर सकेंगे। ओडिशा टूरिज्म, हॉकी विश्वकप का होस्ट पार्टनर है ऐसे में ओडिशा अधिक से अधिक विदेशी पर्यटकों के आगामन की उम्मीद कर रहा है।
विशाल देव, सचिव, पर्यटन विभाग।