Move to Jagran APP

केवल नारेबाजी में मशगूल है केंद्र सरकार : सुस्मिता देव

लोकसभा और विधानसभाओं मे महिलाओं के आरक्षण को लेकर नवीन पटनायक सरकार पर महिला कांग्रेस ने तीखा तंज कसा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 05:24 PM (IST)
केवल नारेबाजी में मशगूल है केंद्र सरकार : सुस्मिता देव
केवल नारेबाजी में मशगूल है केंद्र सरकार : सुस्मिता देव

संसू, भुवनेश्वर : लोकसभा और विधानसभाओं मे महिलाओं के आरक्षण को लेकर नवीन पटनायक सरकार पर महिला कांग्रेस ने तंज कसा है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुस्मिता देव ने कहा है कि जो सरकार अपने मंत्रिमंडल में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर गंभीर नहीं है वह महिला आरक्षण को मुद्दा बना रही है जो हास्यास्पद है। देव ने कहा कि नवीन पटनायक की मौजूदा सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या मात्र 2 हैं, क्या यही महिलाओं के प्रतिनिधित्व का प्रदर्शन है। ऐसे में इस सरकार का महिलाओं के प्रति नजरिया साफ दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। राज्य से युवतियों को बाहर भेजा जाना, दलित महिलाओं के प्रति अत्याचार लगातार बढ रहा है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा तो दे नहीं पा रही है, ऊपर से महिला आरक्षण को लेकर दंभ भर रही है।

loksabha election banner

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष देव ने दावा किया कि राज्य में 30 प्रतिशत बच्चियां प्राथमिक शिक्षा के बाद आगे नहीं पढ़ पा रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को केवल नारे तक ही सीमित अभियान बताया है। सुस्मिता देव ने कहा कि केंद्र की सरकार केवल नारेबाजी में मशगूल है। हालांकि देव ने महिला आरक्षण मुद्दे को समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के हक को लेकर लड़ती रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.