Move to Jagran APP

भाजपा ने लगाई नवीन के गढ़ में सेंध

बीजू जनता दल (बीजद) के गढ़ ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सेंध लगाने में कामयाब रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 12:42 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:29 AM (IST)
भाजपा ने लगाई नवीन के गढ़ में सेंध
भाजपा ने लगाई नवीन के गढ़ में सेंध

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : बीजू जनता दल (बीजद) के गढ़ ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सेंध लगा दी। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित सफलता हाथ लगती दिख रही है। देर शाम तक के रुझान के मुताबिक 2014 के चुनाव में मात्र एक सीट पाने वाली भाजपा इस बार नौ सीटों पर आगे थी, जहां उसकी जीत तय मानी जा रही थी।

loksabha election banner

बीजद को पिछली बार राज्य की 21 सीटों में से 20 पर विजय मिली थी। इस बार उनके दल को 12 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। बीजद के कई दिग्गज नेताओं को पराजय का मुंह देखना पड़ा है। लग रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस खाता नहीं खोल पाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम सुंदरगढ़ व अपराजिता षाडं़गी भुवनेश्वर से विजय की ओर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी संबलपुर, कोरापुट, नवरंगपुर आदि लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.