बालेश्वर सहित जगतसिंहपुर में राहुल की जनसभा 26 को
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 26 अप्रैल को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। वे बालेश्वर सहित जगतसिंह पुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
संसू, भुवनेश्वर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 26 अप्रैल को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। वे बालेश्वर में चुनावी सभा करने के साथ जगतसिंहपुर में भी जनमानस को संबोधित करेंगे। भुवनेश्वर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानस चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी के ओडिशा दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। राहुल के दौरे को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार करने कांग्रेस का कोई बड़ा नेता ओडिशा नहीं आया था। इससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में थोड़ी निराशा जरूर बढ़ गई थी। भुवनेश्वर, कटक, पुरी, ढेंकानाल, संबलपुर जैसे महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है।