कृषि-2019 के लिए कंदमूल ओडिशा लोगो
कृषि-2019 के लिए लोगो के तौर पर कंदमूल को चुना गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 05:43 PM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : कृषि-2019 के लिए लोगो के तौर पर कंदमूल को चुना गया है। राज्य सचिवालय में शुक्रवार को इस लोगो का विमोचन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया है। कंदमूल उत्पादन में देश में ओडिशा एक नंबर स्थान पर है ऐसे में 2019 में इसे लोगो के तौर पर चुना गया है। कंदमूल में विटामीन ए प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इसी तरह यह फसल आपदा के समय भी नष्ट नहीं होती है। इस लोगो के विमोचन उत्सव में वित्त, कृषि एवं किसान सशक्तीकरण मंत्री शशि भूषण बेहरा, सांसद तथागत शतपथी, कृषि विभाग एवं जल संसाधन विभाग के सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें