Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में कोरोना के 1203 नए मामले, 10 की गई जान
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1203 नए मामले सामने आये और 10 लोगों की मौत दर्ज की गयी। कुल संक्रमितों की संख्या 30378।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में वीरवार को 28 जिले से कोरोना संक्रमण के 1203 नए मामले सामने आए हैं जबकि 10 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। नए संक्रमित मरीजों में 758 क्वारंटाइन से हैं जबकि 445 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गंजाम जिले से सर्वाधिक 250 नए मामले सामने आए हैं जबकि खुर्दा जिले से 220 तथा कटक जिले से 97, सुन्दरगड़ जिले से 74, गजपति जिले से 72, मालकानगिरी जिले से 65 संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।
इसके अलावा अनुगुल जिले से 15, बालेश्वर जिले से 20, बरगड़ जिले से 12, भद्रक जिले से 53, बलांगीर जिले से 6, बौद्ध जिले से 3, देवगड़ जिले से 8, ढेंकानाल जिले से 3, जगतसिंहपुर जिले से 8, जाजपुर जिले से 46, कालाहांडी जिले से 4, कंधमाल जिले से 14, केन्दुझर जिले से 11, कोरापुट जिले से 66, मयूरभंज जिले से 16, नवरंगपुर जिले से 4, नयागड़ जिले से 24, पुरी जिले से 9, रायगड़ा जिले से 45, सम्बलपुर जिले से 40, सोनपुर जिले से 4 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।
राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना से आज जिन 10 लोगों की मौत हुई है, उसमें 4 गंजाम जिले से हैं जबकि खुर्दा जिले से 2, नयागड़ जिले से 1, रायगड़ा जिले से 1, सम्बलपुर जिले से 1 एवं सुन्दरगड़ जिले से 1 मरीज शामिल है। सम्बलपुर जिले में कोरोना से पहली मौत हुई है। 10 मृतकों में 2 महिला हैं जबकि 8 पुरूष हैं। गंजाम जिले में कोरोना से अब तक 90 लोगों की जान चुकी है जबकि खुर्दा जिले में 21, सुन्दरगड़ जिले में 7, रायगड़ा जिले में 7, नयागड़ जिले में 2, सम्बलपुर जिले में एक कोरना संक्रमित मरीज की जान गई है। इसके अलावा कटक जिले में 11, भद्रक जिले में 2, अनुगुल जिले में 2, बालेश्वर जिले में 3, बरगड़ जिले में 1 एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।
गौरतलब है कि अब तक 5 लाख 238 लोगों का कोविड टेस्ट किया जा चुका है। इसमें 30378 लोग संक्रमित पाए गए हैं, 18938 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 11235 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसी तरह से अब तक 169 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 36 अन्य कोरोना संक्रमित मरीज की मौत कोरोना से नहीं बल्कि अन्य बीमारी से हुई है।