LIVE Coronavirus Odisha Update ओडिशा में 80 नये मरीजों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 1200 के पार
LIVE Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में शनिवार को 80 नये कोरेाना मरीजों की पहचान के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1269 तक पहुंच गयी है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में शनिवार को पुन: 80 नये कोरोना संक्रमित मरीज के पहचान होने की जानकारी राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से ट्वीट कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1269 हो गई है। इनमें से 436 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि सात लोगों की मृत्यु अब तक हुई है और 826 सक्रिय संक्रमित मरीज का विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। नए संक्रमित पाए गए 80 मरीजों में से 73 क्वारंटाइन सेंटर से हैं जबकि 7 स्थानीय इलाके से हैं। स्थानीय संक्रमित मरीज किन किन लोगों के संपर्क में आए हैं, उसकी तलाश की जा रही है।
नए संक्रमित 80 मरीजों में से से 5 गंजाम जिले से। उसी तरह से जाजपुर जिले से 14, बालेश्वर जिले से 3, पुरी जिले से 17 तथा कटक जिले से 1 मरीज शामिल है। इसके अलावा सुन्दरगड़ जिले 5, नयागड़ जिले से 5, बलांगीर जिले से 1, मालकानगिरी जिले से 5, कंधमाल जिले से 2, झारसुगुड़ा जिले से 3, गजपति जिले से 4 एवं नवरंगपुर जिले से 1 मरीज शामिल है। नवरंगपुर एवं गजपति जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी के साथ ओडिशा के 26 जिलों में अब कोरोना वायरस अपनी दस्तक दे चुका है।
गौरतलब है की ओडिशा में शुक्रवार को 43 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की खबर आयी थी। जिसके बाद राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 436 और सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 746 हो गई। अन्य राज्यों की ही तरह ओडिशा में भी कोरोना मरीजों की संख्या अब तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को भी 86 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1189 हो गई थी।