पल्स ऑफ प्राइसलेस थट पुस्तक का विमोचन
स्थानीय यूनिट-9 स्थित जयभारत प्रेक्षागार में उदीयमान कवि उपेन्द्र कुमार विश्वाल रचित अंग्रेजी पुस्तक पल्स ऑफ प्राइसलेस थट एवं ओड़िया पुस्तक महकित महत्व का लोकार्पण किया गया।
संसू, भुवनेश्वर : स्थानीय यूनिट-9 स्थित जयभारत प्रेक्षागार में उदीयमान कवि उपेन्द्र कुमार विश्वाल रचित अंग्रेजी पुस्तक 'पल्स ऑफ प्राइसलेस थट' एवं ओड़िया पुस्तक 'महकित महत्व' का लोकार्पण किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता डॉ. अशोक कुमार महापात्र तथा स्तंभकार अरुण पंडा, भाषा अनुसंधानकर्ता देवाशीष महापात्र ने इन पुस्तकों का विमोचन करते हुए कहा कि पठन-पाठन की प्रवृत्ति हमें अच्छा सोचने अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा देती है। लेखक उपेन्द्र विश्वाल ने कहा कि इतिहास से हमें शिक्षा मिलती है कि विश्व में जो जाति अधिक से अधिक साहित्यानुरागी रही है वही विश्व में सबसे आगे बढ पाई है। इजरायल से लेकर जर्मन, जापान अमेरिका इसके उदाहरण हैं। अध्ययन की प्रवृत्ति हमारे मन मस्तिष्क को सू-नियंत्रित करने के साथ शरीरिक क्षमता वृद्धि में भी सहायक होती है। पुस्तक विमोचन के उपरांत काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें युवा कवि एवं प्रबुद्ध कवियों द्वारा अपनी अपनी कविताएं पेश की गई।