यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lata Mangeshkar की पहली पुण्यतिथि पर सैंड आर्टिस्ट ने दी श्रद्धांजलि, बीच पर बनाई 6 फीट ऊंची रेत की मूर्ति
Lata Mangeshkar Death anniversary पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि मनाने के लिए ओडिशा राज्य ...और पढ़ें

अनुगुल, संतोष कुमार पांडेय। अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार व पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि मनाने के लिए ओडिशा राज्य के पुरी समुद्र तट पर उनकी रेत की एक भव्य मूर्ति बनाई। सुदर्शन पटनायक ने 'भारत रत्न लता जी को श्रद्धांजलि, मेरी आवाज़ ही पहचान है' शब्दों के साथ, उन्होंने एक आश्चर्यजनक रेत मूर्तिकला का निर्माण किया। पटनायक ने लगभग 5 टन रेत का उपयोग करते हुए दिवंगत गायिका की 6 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनाई, जिसमें एक विशाल ग्रामोफोन रिकॉर्ड शामिल है।
ट्विटर पर भी दी श्रद्धांजलि
सुदर्शन पटनायक ने लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से एक संदेश भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है 'भारत रत्न लता मंगेशकर जी, भारतीय सिनेमा की कोकिला और महान गायिका को आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद कर रहे हैं। ओडिशा के पुरी बीच पर 'मेरी आवाज ही पहचान है' संदेश के साथ मेरा सैंडआर्ट।'
On the occasion of the first death anniversary of Lata Mangeshkar, sand artist Sudarsan Pattnaik created a 6ft high sand sculpture with the message 'Tribute to Bharat Ratna Lata Ji, Meri Awaaaz Hi Pehechan Hai', at Puri beach in Odisha (05.02) pic.twitter.com/IeqtWTbvPh
— ANI (@ANI) February 6, 2023
पद्मश्री से सम्मानित कलाकार सुदर्शन ने अब तक 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत कला उत्सवों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और हमारे देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। उनकी रेत की मूर्तियां सामाजिक चेतना और समसामयिक घटनाओं पर आधारित हैं।
गौरतलब, है कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ था। वह 36 भाषाओं में 50,000 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। इसके अलावा स्वर कोकिला को उनके जीवन काल में भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड समेत कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। 6 फरवरी 2022 को उनका निधन हो गया था। उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था।
