विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंधमाल में सड़क हादसा: 2 बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 4 की मौत, होली की खुशियां मातम में बदलीं

Published: Thu, 05 Mar 2026 10:12 AM (IST)

ओडिशा के कंधमाल जिले में बुधवार को बुंदुली चौक के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक दर्दनाक ...और पढ़ें

HighLights

  1. एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत

  2. मौके पर पहुंची पुलिस

जागरण संवाददाता, अनुगुल। ओडिशा के कंधमाल जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे पीड़ित

मिली जानकारी के अनुसार, गोछापाड़ा पुलिस सीमा के अंतर्गत आने वाले बुंदुली चौक के पास यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर चार लोग सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

तभी सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जाकर गिरे।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पांगा क्षेत्र के रहने वाले व्यक्तियों के रूप में हुई है:

  1. कार्तिक कहांर (3 वर्ष): मासूम बच्चा।
  2. बाबूलाल कहांर (38 वर्ष): निवासी पाटिलिपिडिया।
  3. बामन कहांर (35 वर्ष): निवासी पाटिलिपिडिया।
  4. तिलू दीगल (30 वर्ष): दूसरी मोटरसाइकिल का चालक, निवासी टकेरीगुडा।

एक महिला की हालत गंभीर

हादसे में बनीता कहांर नामक महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल फुलबनी जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही गोछापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार के कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।