विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारसुगुड़ा में जर्जर स्कूल भवन होंगे ध्वस्त, माह के अंत तक शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की बनेगी APAAR ID

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:38 PM (IST)

झारसुगुड़ा में जिलाधीश कुणाल मोतिराम चव्हाण की अध्यक्षता में शिक्षा समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जर्जर स्कूली इमारतों को एक महीने ...और पढ़ें

झारसुगुड़ा में जिलाधीश ने सभी बीईओ को नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करने और उल्लास कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

झारसुगुड़ा में जिलाधीश ने सभी बीईओ को नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करने और उल्लास कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

HighLights

  1. सभी विद्यार्थियों की 'अपार' आईडी माह के अंत तक शत-प्रतिशत बनेगी।

  2. शिक्षा योजनाओं और ओडिशा आदर्श विद्यालयों के निर्माण में तेजी लाई जाएगी।

जासं, झारसुगुड़ा। जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधीश कुणाल मोतिराम चव्हाण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिक्षा एवं उल्लास (नवभारत साक्षरता कार्यक्रम) की समीक्षा बैठक हुई।

 
बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधीश ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में चिन्हित सभी जर्जर व असुरक्षित स्कूली इमारतों को अगले एक महीने के भीतर प्रथम चरण में ध्वस्त (Demolish) कर दिया जाए। 
 
ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अलावा, गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए भी एक माह के भीतर जमीन चिन्हित कर आवंटित करने का लक्ष्य तय किया गया है।


जिलाधीश ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि चालू माह के अंत तक सभी विद्यार्थियों की 'अपार' (APAAR) आईडी तैयार करने और उनके आवश्यक विवरणों को अपडेट करने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) ने विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
 
जिलाधीश ने सभी BEO को नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करने और उल्लास कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। 
 
साथ ही, जिले में निर्माणाधीन ओडिशा आदर्श विद्यालयों (OAV) के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए ताकि समय से पहले छात्रों को इसका लाभ मिल सके।