मुख्यमंत्री के सवाल का धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया चुन-चुन कर जवाब
केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भुवनेश्वर से जवाब मांग रहा है ओडिशा कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस मौके पर केन्द्र मंत्री जुएल ओराम एवं अन्य नेता भी उपस्थित थे।
भुवनेश्वर, जेएनएन। राज्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से बुधवार को राजधानी भुवनेश्वर से जवाब मांग रहा है ओडिशा कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्र मंत्री जुएल ओराम एवं तमाम राज्य भाजपा के तुंग नेताओं की उपस्थिति में किया। केन्द्र मंत्री श्री प्रधान ने इस अवसर पर एक मोबाइल टैब का लोकार्पण किया और उसमें युवा मोर्चा के अध्यक्ष टंकधर त्रिपाठी का जवाब रिकॉर्ड किया।
केन्द्र मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस टैब के जरिए राज्य की तमाम 147 विधानसभा क्षेत्र में जन जन का जवाब रिकॉर्ड किया जाएगा और राज्य सरकार से इसका जवाब मांगा जाएगा। श्री प्रधान ने कहा कि दो दिन पहले देश के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुर्दा से ओडिशा को सम्बोधित करते समय कुछ मौलिक बातें कही थी। नया भारत बनेगा, नए भारत में नए ओड़िशा का प्रमुख स्थान रहेगा। प्रधानमंत्री के इस सपने को साकार करने के लिए आज आन्दोलन करने का समय आ गया है। प्रजातंत्र का चुनाव एक प्रमुख मौका होता है।
9555227227 नंबर पर मिस काल कर आप सवाल के जरिए जवाब मांगिए इसे राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। प्रधान ने कहा कि जनसभा एवं मीडिया के जरिए आज जो मुख्यमंत्री ने सवाल किया है उसका जवाब हम दे रहे हैं। केन्द्रीय उपेक्षा पर सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आप बताएं के कितनी जमीन आपने खुर्दा-बलांगीर जिला रेलवे लाइन के लिए दी हैं। तालचेर-विमलागड़ रेल लाइन के लिए कितनी जमीन आपने दी हैं। हरिदासपुर-पारादीप रेल लाइन के लिए आज तक आपने जमीन नहीं दी है। महिला आरक्षण पर जवाब देते हुए कहा कि आपके कैबिनेट में कितनी महिलाएं हैं प्रधान ने इस तरह से मुख्यमंत्री के तमाम सवालों का जवाब दिया।
नवीन की नींद हराम कर देंगे : जुएल ओराम
इस अवसर पर केन्द्र मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि दिन प्रतिदिन दुर्घटना बढ़ रही है, सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, बीईडी शिक्षकों को नौकर क्यों नहीं है बजीद सरकार तुम जवाब दो। दिन दोपहर लूट हो रही है, रास्ते में चलने से महिलाएं डर रही हैं, कन्या आश्रम में बच्चियों पर अत्याचार हो रहा है, डेंगू मलेरिया क्यों नहीं रोक पा रहे हो। पानी के लिए नलकूप नहीं है। धान बेचने के लिए किसान सिर पर हाथ रखे हुए हैं।
नवीन बाबू जवाब मांग रहा है ओडिशा और जब तक आप जवाब नहीं देंगे, हम आपकी नींद हराम कर देंगे। आपने जो कहा है कि उज्ज्वला योजना में लोग रिफिल नहीं कर पा रहे हैं, फिर आप क्यों पैसा नहीं दे रहे हो, इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि आप खुद स्वीकार कर रहे हैं कि हमारे लोग इतने गरीब हैं कि वे गैस का रिफिल नहीं कर पा रहे हैं। ओडिशा में परिवर्तन होगा। नवीन पटनायक सरकार का पतन निश्चित है, कोई नहीं बचा सकता है। जवाब मांग रहा है ओडिशा रथ साढ़े चार करोड़ ओडिआ के पास यह रथ पहुंचेगा। बसंत पंडा के उद्बोधन के बाद इस रथ को पूरे राज्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
147 विधानसभा के साही बस्ती गांव मुहल्ला, बाजार, चौक, घर घर यह रथ जाएगा और ओडिशा के लोगों के सवाल को एकत्र किया जाएगा। प्रधान ने कहा कि 2019 का चुनाव आज से 100 दिन बाद शुरू होगा। प्रधानमंत्री ने सवाल किया है कि ओडिशा के शिक्षक पढ़ाने के बदले धरना क्यों दे रहे हैं, लोगों को शुद्ध पानी क्यों नहीं मिल रहा है, क्या गलत किया है। प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री को ओडिआ आवेग के साथ कुछ लेना देना नहीं है। पेयजल लोगों तक नहीं पहुंचा पाए, आयुष्मान योजना से ओडिशा वासियों को वंचित किया प्रधानमंत्री ने सवाल किया है।