जाजपुर में खाना बनाते वक्त फटा गैस पाइप, भीषण आग लगने से मासूम की मौत और माता-पिता झुलसे
ओडिशा के जाजपुर जिले के अरावल गांव में गैस पाइप फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच ...और पढ़ें

अचानक रसोई गैस का पाइप फट गया और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त परिवार के चार सदस्य इसकी चपेट में आ गए।(AI Generated Image)
HighLights
गैस पाइप फटने से अरावल गांव में भीषण आग
पांच साल की बच्ची की मौके पर ही मौत
माता-पिता गंभीर रूप से झुलसे, कटक रेफर किए गए
जासं, भुवनेश्वर। ओडिशा के जाजपुर जिले के धर्मशाला थाना क्षेत्र के अरावल गांव में रविवार सुबह गैस पाइप फटने से भीषण आग लग गई।
इस हादसे में पांच साल की बच्ची मामालि मलिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में बच्ची के बड़े चाचा भी घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मजदूर अभिराम मलिक की पत्नी तिलोत्तमा घर में परिवार के लिए नाश्ता तैयार कर रही थीं।
इसी दौरान अचानक रसोई गैस का पाइप फट गया और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त परिवार के चार सदस्य इसकी चपेट में आ गए।
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को धर्मशाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने पांच वर्षीय मामालि को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गंभीर रूप से झुलसे अभिराम मलिक, उनकी पत्नी तिलोत्तमा और उत्तम मलिक की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी और कोतपुर पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
