Move to Jagran APP

महाप्रभु का नवयौवन दर्शन आज: लाखों श्रद्धालुओं के व्यस्थित दर्शन को प्रशासन ने कसी कमर

श्रीमंदिर के भीतर एवं बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस प्रशासन की तरफ से किया गया है। भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 प्लाटुन पुलिस बल तैनात किया गया है।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 07:56 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 07:56 AM (IST)
महाप्रभु का नवयौवन दर्शन आज: लाखों श्रद्धालुओं के व्यस्थित दर्शन को प्रशासन ने कसी कमर
महाप्रभु का नवयौवन दर्शन आज: लाखों श्रद्धालुओं के व्यस्थित दर्शन को प्रशासन ने कसी कमर

भुवनेश्वर, जेएनएन। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की महज एक दिन बाद विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा है। गुरुवार को अणवसर गृह में महाप्रभु की वनकलागी नीति सम्पन्न हुई। शुक्रवार को महाप्रभु के नवयौवन वेश का दर्शन है। इसके साथ ही तीनों रथ सिंहद्वार के पास पहुंच जाएंगे। महाप्रभु के नव यौवन वेश का दर्शन करने के लिए श्रीक्षेत्र धाम में लाखों भक्तों के पहुंचने की सम्भावना है। विभिन्न मठ, होटल, लाज पहले से ही बुक हो चुके हैं। भक्तों के अनुशासित ढंग से दर्शन कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की तरफ से व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आईजी सौमेन्द्र प्रियदर्शी से मिली जानकारी के मुताबिक नवयौवन दर्शन के लिए करीबन 4 लाख भक्तों के समागम होने की सम्भावना है। श्रीमंदिर के भीतर एवं बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस प्रशासन की तरफ से किया गया है। भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर 30 प्लाटुन पुलिस बल तैनात किया गया है। 

loksabha election banner

स्नान वेदी में 108 घड़े सुगंधित जल से स्नान करने के बाद से ही चतुर्धा मूर्ति बुखार से पीडि़त हो गई थी। सेवायतों की गुप्त सेवा नीति एवं श्रीमंदिर के वैद्य दशमूल पाचन को खिलाने के बाद महाप्रभु स्वस्थ हो गए हैं। ऐसे में महाप्रभु के नव यौवन वेश का दर्शन शुक्रवार को होगा, जिसे देखने के लिए भक्तों में खासा उत्साह रहता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.