कुंटीनाल ब्रिज से नाले में पलटा ट्रक, चालक घायल
चंडीखोल-डुबुरी मार्ग पर ब्राह्माणी सेतु के पास कुंटीनाल ब्रिज से 10 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 03:17 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 03:17 PM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : चंडीखोल-डुबुरी मार्ग पर ब्राह्माणी सेतु के पास कुंटीनाल ब्रिज से 10 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। गंभीर हालत में ट्रक चालक को निकालकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना रविवार को भोर की है। तिलेश्वर नायक (29) 10 चक्का ट्रक में क¨लगनगर से लौह अयस्क लेकर पारादीप की तरफ जा रहा था। भोर के समय करीब 4 बजे ब्रिज पर गाड़ी चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित होकर बैरिकेड तोड़ते हुए नाले में पलट गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें