Move to Jagran APP

हॉकी विश्वकप ओडिशा में होना गर्व की बात : मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय क¨लग स्टेडियम में आयोजित एक

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 04:37 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 04:37 PM (IST)
हॉकी विश्वकप ओडिशा में होना गर्व की बात : मुख्यमंत्री
हॉकी विश्वकप ओडिशा में होना गर्व की बात : मुख्यमंत्री

जासं, भुवनेश्वर : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय क¨लग स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विश्वकप हॉकी-2018 के लिए माई हा‌र्ट्स विट्स फॉर हाकी कैंपेन का शुभारंभ किया। साथ ही खेल के प्रचार-प्रसार के लिए वेट लिफ्टर नारायण साहू, ओडिशा माइ¨नग कार्पोरेशन लिमिटेड, समाजसेवा के लिए चार सदस्यों को पुरस्कृत किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि विश्वकप हॉकी-2018 का ओडिशा में आयोजन होना हमसब के लिए गर्व की बात है। इससे पहले हम एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुके हैं और आज से 90 दिन बाद हॉकी विश्वकप टूर्नामंट यहां आयोजित होगा। इसका भी हम सब मिलकर सफलतापूर्वक आयोजन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी विश्वकप का काउंट डाउन शुरू हो गया है। आज से 90 दिन तक विश्वकप हॉकी के लिए प्रचार अभियान चलाया जाएगा। ओडिशा ने देश को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। ओडिशा सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सदैव काम करती है और आगे भी करती रहेगी।

राज्य खेल मंत्री चंद्र सारथी बेहरा ने कहा कि एशियन एथलीट चैंपियनशिप के आयोजन के लिए पूरी दुनिया में ओडिशा की सराहना हुई थी। उसी तरह से विश्वकप हॉकी के सफल आयोजन के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। राज्य के खिलाड़ी आज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। हॉकी विश्व कप को सफलता के साथ आयोजन करने के लिए सरकार एवं प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं। दुनिया भर के हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा यहां होगा। इसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। कहा देश में ओडिशा हॉकी की प्रयोगशाला है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद पाढ़ी समेत खेल सचिव, डीजीपी साथ तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.