भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में 18 से 44 साल आयु के सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना टीका ( Free Corona Vaccine) मिलेगा। यह घोषणा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) की है। इसके लिए ओडिशा सरकार (Odisha Government ) 2 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। राज्य में इस वर्ग के 2 करोड़ लोग हैं। इन सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना टीका दिए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार शाम को राज्य वासियों को वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए सम्बोधित करते हुए दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के 4.5 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। मैं चाहता हूं कि मेरा ओडिशा सुरक्षित रहे। मेरा परिवार मेरे लिए मूल्यवान है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अपने 18 से 44 साल आयु के सभी लोगों को मुफ्त टीका देने का निर्देश जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए एक पैसा भी खर्च नहीं होगा, आपका दायित्व आपकी सरकार निभाएगी। इससे इस आयु के दो करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार को लगभग 2 हजार करोड़ रुपये खर्च करना पड़ेगा। कोरोना नियम का अनुपालन करने के लिए मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आम लोगों से अनुरोध करते हुए महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी से जल्द ही इस महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की है।






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a