Move to Jagran APP

ओडिशा में आश्रय गृह का प्रभारी व संचालक गिरफ्तार

Misbehavior in odisha. बाल आश्रय गृह के प्रभारी और संचालक को बालिकाओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 03:47 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 03:47 PM (IST)
ओडिशा में आश्रय गृह का प्रभारी व संचालक गिरफ्तार
ओडिशा में आश्रय गृह का प्रभारी व संचालक गिरफ्तार

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा पुलिस ने ढेंकानल में अवैध रूप से संचालित बाल आश्रय गृह (ड्रीम सेंटर शेल्टर होम) के प्रभारी और संचालक को बालिकाओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। यह कार्रवाई जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) की शिकायत पर सदर थाने की पुलिस ने की।

loksabha election banner

मीडिया रिपोर्ट के आधार पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनुराधा गोस्वामी, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और जिला बाल सुरक्षा इकाई (डीसीपीयू) के अधिकारियों ने शुक्रवार को ढेंकानल शहर के बाहरी इलाके में बेल्टिकिरी में स्थित आश्रय गृह पर छापा मारा था। टीम की पूछताछ में लड़कियों ने आश्रय गृह के प्रभारी सीमांचल नायक पर यौन शोषण का आरोप लगाया।

उसके बाद जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने सदर थाने में प्रभारी सीमांचल नायक और आश्रय गृह को चलाने वाली स्वयंसेवी संस्था गुड न्यूज इंडिया के प्रमुख फैयाज रहमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रहमान को शनिवार को कटक जिले के फुलनखरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

दो साल से हो रहा था यौन शोषण

आश्रय गृह की पीडि़त बालिकाओं ने बताया कि प्रभारी पिछले दो साल से यौन शोषण कर रहा था। साथ ही लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। लड़कियों ने बताया कि अनहोनी की आशंका, डर और शर्म के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं दी।

अवैध रूप से संचालित गृह में थे 62 बच्चे

एसडीपीओ(सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर) अब्दुल करीम ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन कर गैरकानूनी तरीके से बेल्टिकिरी में आश्रय गृह का संचालन किया जा रहा था। इसमें 62 लड़कों और लड़कियों को रखा गया था।

ओडिशा के सभी 26 बाल आश्रय गृह होंगे बंद

ढेंकानाल स्थित बाल आश्रय गृह की लड़कियों के यौन उत्पीड़न की घटना उजागर होने के बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्वयंसेवी संगठनों द्वारा राज्य में संचालित सभी 26 बाल आश्रय गृहों को बंद करने का निर्देश दिया है। शनिवार को राज्य के महिला एवं बाल कल्याण मंत्री प्रफुल्ल सामल ने कहा कि ड्रीम सेंटर शेल्टर होम चलाने वाली स्वयंसेवी संस्था गुड न्यूज इंडिया के प्रमुख फैयाज रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.