अब शहरी क्षेत्र के लोग ऑनलाइन जमा कर सकेंगे होल्डिग टैक्स
राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के लिए एक नई सुविधा का ऐलान किया है। नागरिकों को प्रशासनिक संस्कार का लाभ देने के लिए शहरी क्षेत्र में आनलाइन होल्डिग टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई है।
भुवनेश्वर: राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के लिए एक नई सुविधा का ऐलान किया है। नागरिकों को प्रशासनिक संस्कार का लाभ देने के लिए शहरी क्षेत्र में आनलाइन होल्डिग टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई है। अब से नागरिक ऑनलाईन होल्डिग टैक्स जमा करा पाएंगे। इसके लिए भुवनेश्वर महानगर निगम एवं अन्य पौर निकायों के लिए वेबसाइट जारी की गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे महानगरों में टैक्स वसूली में आसानी से हो पाएगी। वसूल की गई धनराशि का उपयोग लोगों के विभिन्न सुविधा पर खर्च होंगे। इससे नगरीय इलाके में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 5 टी के आधार पर लोगों को उत्तम सेवा प्रदान करने पर फोकस कर रही है। सरकारी कामकाज में सहजता के लिए डिजिटल प्रणाली को प्रशासन में ज्यादा से ज्यादा प्रयुक्त किया जा रहा है।