Move to Jagran APP

हॉकी पुरुष विश्वकप की सहभागी बनी टाटा स्टील

खेल को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रचार-प्रसार के साथ नियमित सहयोग का हाथ बढ़ाने वाली टाटा स्टील को ओडिशा में आयोजित पुरुष हॉकी विश्वकप-2018 का अधिकारिक सहयोगी घोषित किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 08:13 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 08:13 PM (IST)
हॉकी पुरुष विश्वकप की सहभागी बनी टाटा स्टील
हॉकी पुरुष विश्वकप की सहभागी बनी टाटा स्टील

जासं, भुवनेश्वर : खेल को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रचार-प्रसार के साथ नियमित सहयोग का हाथ बढ़ाने वाली टाटा स्टील को हॉकी इंडिया ने ओडिशा हॉकी पुरुष विश्वकप 2018 के लिए अधिकारिक सहभागी घोषित किया है। क¨लग स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले हॉकी विश्वकप का सहभागी बनने को टाटा स्टील की ओर से करारनामा हस्ताक्षर किया गया है। ओडिश हॉकी पुरुष विश्वकप का अधिकारिक सहभागी होने के बाद टाटा स्टील की तरफ देश-विदेश में खेल व राज्य की संस्कृति के प्रचार-प्रसार करने को प्रतिबद्धता दर्शायी गई है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि यहां पर टाटा स्टील के स्थापित होने के बाद से खेल के क्षेत्र में हम सहयोग करते आ रहे हैं। टाटा स्टील कार्पोरेट सेवा के उपाध्यक्ष सुनील भास्करन ने कहा है कि ओडिशा में पहली बार आयोजित हो रहे हॉकी विश्व कप के साथ शामिल होकर कंपनी खुद को गौरवान्वित महसूस करती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.