Move to Jagran APP

प्रत्येक दो साल में होगा जूनियर हॉकी विश्वकप

जूनियर (19 साल से कम) हॉकी विश्वकप प्रतियोगिता प्रत्येक दो साल में आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 04:55 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 04:55 PM (IST)
प्रत्येक दो साल में होगा जूनियर हॉकी विश्वकप
प्रत्येक दो साल में होगा जूनियर हॉकी विश्वकप

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : जूनियर (19 साल से कम) हॉकी विश्वकप प्रतियोगिता प्रत्येक दो साल में एक बार खेली जाएगी। हॉकी को अधिक लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) की ओर से यह निर्णय लिया गया है। यह जानकारी शनिवार को एफआएच के सीईओ थिएरी वेल्स ने दी है।

loksabha election banner

वेल्स ने बताया कि जूनियर, 19 वर्ष से कम हॉकी विश्वकप प्रत्येक दो साल में एक बार आयोजित किया जाएगा। सीनियर विश्वकप पहले ही की तरह 4 साल में एक बार होगा। जूनियर हॉकी विश्वकप प्रतियोगिता में अधिक से अधिक टीम शामिल करने के लिए संघ की ओर से जरूरी कदम उठाए जाएंगे। एफआइएच हॉकी-5 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं लीग का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव हॉकी-11 पर नहीं पड़ेगा। वेल्स ने बताया कि पुरुष हॉकी विश्वकप आगामी 2022 जुलाई में होने की संभावना है। इसके लिए अनेक देशों के आवेदन आए हैं। हॉकी इंडिया की तरफ से इस साल पुरुष हॉकी विश्वकप को सफलता के साथ आयोजन किया गया है। इसे यदि श्रेष्ठ आयोजन कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस प्रकार का सहयोग, तैयारी एवं भुवनेश्वर के दर्शकों का उत्साह हॉकी को अधिक लोकप्रिय बनाएगा। इसके लिए एफआइएच के सीईओ ने ओडिशावासियों को धन्यवाद दिया है।

हॉकी विश्वकप में भारत के प्रशिक्षक हरेंद्र ¨सह के खराब आरोप को लेकर एफआइएच सीईओ वेल्स ने कहा कि मैदानी रेफरी की गलती सुधारने के लिए वीडियो रेफरी हैं। गलत अंपायरिंग होने जैसी कोई भी घटना अब तक नहीं देखी गई है। एफआइएच के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बात्रा ने भी हॉकी विश्वकप के सफल आयोजन के लिए हॉकी इंडिया एवं ओडिशा सरकार की सराहना की है। हॉकी विश्वकप में पहली बार 194 देश में प्रसारण हुआ है। एक करोड़ 50 लाख से अधिक दर्शकों इसे देखा, जो रिकार्ड है। हॉकी विश्वकप का पहली बार इस तरह से भव्य उद्घाटन समारोह हुआ था। क¨लग स्टेडियम में सुंदर प्रस्तुति, दर्शकों का उत्साह, श्रेष्ठ आयोजन में बदल दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.