Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha: सरकार के साथ चर्चा के बाद ओडिशा में ड्राइवरों ने लिया आंदोलन वापस, दिया गया आश्‍वासन- सख्त सजा का कानून अभी नहीं लागू

    ओडिशा परिवहन कर्मचारी महासंघ की तरफ से सोमवार सुबह 6 बजे से आंदोलन का आह्वान किया गया था परिणामस्वरूप हजारों ड्राइवरों ने राज्य के चार डिपो के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य सचिव प्रदीप जेना के अनुरोध पर ओडिशा परिवहन कर्मचारी महासंघ की पांच सदस्यीय टीम चर्चा के लिए राज्य सचिवालय पहुंची। लंबी चर्चा के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया है।

    By Jagran News Edited By: Arijita Sen Updated: Mon, 08 Jan 2024 01:53 PM (IST)
    Hero Image
    राज्य मुख्य सचिव के साथ चर्चा करते ओडिशा परिवहन कर्मचारी महासंघ के सदस्य।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा परिवहन कर्मचारी महासंघ ने सोमवार सुबह से शुरू हुए अपने आंदोलन को वापस ले लिया है। ओडिशा ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष जनार्दन पति ने यह जानकारी दी है।

    लंबी चर्चा के बाद वापस लिया गया आंदोलन

    जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना मामले में चालकों के खिलाफ किए गए कड़ी सजा के प्रावधान को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर ओडिशा परिवहन कर्मचारी महासंघ की तरफ से सोमवार सुबह 6 बजे से आंदोलन का आह्वान दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिणामस्वरूप हजारों ड्राइवरों ने राज्य के चार डिपो के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इससे पेट्रोल और डीजल का परिवहन बाधित हो गया। इसके बाद मुख्य सचिव प्रदीप जेना के अनुरोध पर ओडिशा परिवहन कर्मचारी महासंघ की पांच सदस्यीय टीम चर्चा के लिए राज्य सचिवालय पहुंची।

    बैठक में मुख्य सचिव, परिवहन आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि लंबी चर्चा के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया है।

    अभी नहीं लागू होगा सख्‍त कानून

    महासंघ के अध्यक्ष जनार्दन पति ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुख्य सचिव ने चर्चा के लिए बुलाया था। पांचों प्रतिनिधियों ने लंबी चर्चा की। मुख्य सचिव ने केंद्रीय गृह सचिव के साथ चर्चा की। ड्राइवर के खिलाफ सख्त सजा कानून अभी लागू नहीं होगा।

    आंदोलन वापस लेने पर सहमत

    मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया था कि विभिन्न राज्य सरकारों और ट्रेड यूनियनों के साथ विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा, जिसके बाद हम आंदोलन वापस ले रहे हैं।

    इस संबंध में मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा कि राज्य सचिवालय में ओडिशा ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के श्रमिकों के साथ चर्चा सफल रही इसलिए महासंघ आंदोलन वापस लेने पर सहमत हो गया है।

    यह भी पढ़ें: अब आड़ी-तिरछी हैंडराइटिंंग में पर्ची नहीं लिख पाएंगे डॉक्‍टर, हाई कोर्ट ने कहा- स्पष्ट या कैपिटल लेटर में लिखें प्रिस्क्रिप्शन

    यह भी पढ़ें: ओडिशा में जल्द चलने जा रही Vande Metro Train, रेल मंत्री ने किया एलान; भुवनेश्वर स्टेशन के निर्माण कार्य का लिया जायजा