यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संबलपुर : लाठी मारकर नाना की हत्या में नाती गया जेल, किसी बात को लेकर दोनों में हुआ था झगड़ा
ओडिशा के संबलपुर से एक घटना सामने आई है जिसमें किसी बात से नाराज होकर नाती ने अपने नाना की ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, संबलपुर। किसी बात पर नाराज होकर अपने नाना चैतन्य नायक की लाठी मारकर हत्या करने के आरोपित नाती संजय नायक को संबद्ध नाकटीदेऊल पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
नाती ने लाठी से नाना पर किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घटना शनिवार के दिन संबलपुर जिला के नाकटीदेऊल थाना अंतर्गत किसिंडा गांव में घटी। किसी बात को लेकर गांव के चैतन्य नायक और उसके नाती संजय नायक के बीच झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर नाती संजय ने एक लाठी से अपने नाना पर हमला कर दिया।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
घायल नाना ने रविवार को तोड़ा दम
लाठी की घातक चोट से घायल नाना चैतन्य को परिवार के लोग इलाज के लिए बुर्ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां रविवार के दिन इलाजरत अवस्था में नाना की मौत हो गई।
इसका पता चलते ही नाकटीदेऊल पुलिस बुर्ला हॉस्पिटल पहुंचकर मृतक चैतन्य के शव को जब्त करने समेत उसका पोस्टमार्टम कराया और इसे लेकर पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपित नाती संजय को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद सोमवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
