Move to Jagran APP

किसानों को खेती किसानी संबंधी मुफ्त सलाह

ाज्य सरकार ने आगामी एक साल के मध्य प्रदेश के 10 लाख किसानों को मुफ्त सलाह देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 10:00 PM (IST)
किसानों को खेती किसानी संबंधी मुफ्त सलाह
किसानों को खेती किसानी संबंधी मुफ्त सलाह

संसू, भुवनेश्वर: राज्य सरकार ने आगामी एक साल के मध्य प्रदेश के 10 लाख किसानों को मुफ्त सलाह देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए अपनी कृषि सेवा (आम कृषि सेवा) नाम से 24 घंटे की सेवा उपलब्ध होगी। इसके लिए सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। 0674-6667171 नंबर पर किसान मिस्ड कॉल कर खेती किसानी संबंधित जानकारी हासिल कर पाएंगे। इस संबंध में कृषिमंत्री शशिभूषण बेहरा ने बताया है कि सरकार किसानों के हित के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस मोबाइल सेवा से पिछले साल भर में राज्य के 30 जिलों के करीब 1 लाख किसानों को सलाह दी गई है। किसान 7 अलग-अलग फसल के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। सरकार ने आगामी 1 साल के अंदर 10 लाख किसानों को सलाह देने का लक्ष्य रखा है। बेहरा ने कहा कि कृषि और कृषक सशक्तीकरण विभाग ने प्रिसिसन एग्रीकल्चर फॉर डेवलपमेंट इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से यह मोबाइल सेवा उपलब्ध करा रही है। संस्था की ओर से धान, मकई, उड़द, मूंग, सरसों, मूंगफली और टमाटर की खेती क बारे में विशेषज्ञों की सलाह किसानों को दी जा रही है। यह संस्थान एशिया सहित अफ्रीकी देश में सफलता के साथ काम कर रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.