छोटा राजन के नाम फिरौती मांगने में चार गिरफ्तार
मुंबई के एक व्यापारी से खुद को छोटा राजन का सहयोगी बताकर 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। माफिया डॉन छोटा राजन गुट का सहयोगी बताकर राज्य से बाहर के व्यापारियों से धन की उगाही करने वाले 4 लोगों को मुंबई क्राइमब्रांच की टीम रिमांड पर लेकर
पूछताछ कर रही है। ब्रह्मपुर पुलिस ने छोटा राजर्न ंलक के आधार पर पहले पी लक्ष्मीकांत सर्राफ को गिरफ्तार किया था। बाद में प्रदीप चौधरी, सुरेश शतपथी और संतोष साहू को हिरासत में लिया था।
मुंबई के एक व्यापारी से खुद को छोटा राजन का सहयोगी बताकर 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। मुंबई पुलिस ने मामले की छानबीन में पाया कि फोन काल ओडिशा के ब्रह्मपुर से गया था। मुंबई पुलिस की जानकारी के आधार पर ब्रह्मपुर पुलिस ने इन 4 अपराधियों को दबोच लिया। इनके पास से 5 सिम बॉक्स बरामद हुए हैं।
पी लक्ष्मीकांत सर्राफ ब्रह्मपुर के उत्कल आश्रम रोड पर एस वल्र्ड नाम से एक संस्था खोल गैरकानूनी ढ़ंग से सिम कार्ड एवं सिम बॉक्स का कारोबार कर रहा था। जब्त किया गया सिम बॉक्स छोटे-मोटे टेलीफोन एक्सचेंज का काम करता है। ये अभियुक्त ऐसे सिम बॉक्स जरिये लोकल कॉल को एसटीडीआइएसडी काल में बदल कर धमकाने का काम करते थे।
यह भी पढ़ें: भतीजे की पिटाई से चाचा की मौत