Move to Jagran APP

वित्तीय आजादी मिले, ओडिशा को बना देंगे नंबर वन राज्य

'हमें विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रहे, मत दीजिए, पर हमें वित्तीय आजादी दें, हम ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाकर दिखाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 10:56 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 10:56 PM (IST)
वित्तीय आजादी मिले, ओडिशा को बना देंगे नंबर वन राज्य
वित्तीय आजादी मिले, ओडिशा को बना देंगे नंबर वन राज्य

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : 'हमें विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रहे, मत दीजिए, पर हमें वित्तीय आजादी दें, हम ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाकर दिखाएंगे।' यह बात बुधवार को पार्टी प्रमुख सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) का 21वां स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

राजधानी स्थित बीजद मुख्यालय में भुवनेश्वर जिलाध्यक्ष सह पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री अशोक चंद्र पंडा की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय दलों के प्रति पूरे देश में लोगों का समर्थन बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला और 10 सवाल दागते हुए राज्य में केंद्रीय योजनाओं की विफलता का जवाब मांगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप नेशनल हाईवे के जरिए राउरकेला से कटक आ रहे हैं, संबलपुर तक कोई समस्या नहीं है, क्योंकि वह बीजू एक्सप्रेस-वे रोड है। नेशनल हाईवे भगवान भरोसे है। साढ़े चार साल हो गया बीएसएनएल भारत सरकार का बहुत बड़ा नेटवर्क है मगर ओडिशा के गांवों में आज भी घर की छतों पर जाकर बात करना पड़ता है तो टाउन में नेटवर्क हर समय बिजी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे में विकास हुआ है, मगर यह विकास ट्रेन टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट तक ही सीमित है। राज्य सरकार ने जमीन दी, आधा खर्च भी दिया मगर रेललाइन का काम आगे नहीं बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने नोटबंदी, राज्य में खदान नीलामी को बंद करने से राज्य को राजस्व के नुकसान का उल्लेख करते हुए किसान समस्या व महिलाओं को सांसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण पर भी केंद्र सरकार को घेरा। कहा कि एससी/एसटी विकास के लिए फंड बंद कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने उज्जवला योजना पर भी तंज कसा। कहा उज्जवला योजना का बहुत प्रचार किया जा रहा है, मां का दुख गया, 30 लाख लोगों को संयोग दिया गया लेकिन सिलेंडर भरवा कितने लोग रहे हैं, यह सबको पता है। मुख्यमंत्री ने पेट्रोल डीजल की कहानी को जगजाहिर बताते हुए इसे भारत सरकार के विकास से जोड़ा। महानदी, खदान नीलामी पर भी सवाल : इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बीजद नेताओं व कार्यकर्ताओं से इन सब मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महानदी का समाधान पांच दिन में हो जाना चाहिए, मगर नहीं हुआ। खदान हमारी धरती पर है, हर साल करोड़ों रुपये लाभ केंद्र सरकार कमा रही है और हमारे राज्य को केवल प्रदूषण मिल रहा है। रेलवे से केंद्र सरकार लाभ कमा रही है मगर ओडिशा में रेलवे क्षेत्र में कितना विकास हुआ है, यह सबको पता है, इसका जवाब मांग रहा है ओडिशा। कांग्रेस-भाजपा से सजग रहने का आह्वान : मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजू बाबू ने कहा था कि हमें वित्तीय स्वतंत्रा दी जाए। हम भी आज उसे दोहराते हैं, हमें स्वतंत्र राज्य की मान्यता नहीं चाहिए। सेंट्रल ग्रांट की हमें जरूरत नहीं है। ओडिशा के पैसे से ही हम राज्य को देश का नंबर वन राज्य बना देंगे। कांग्रेस एवं भाजपा दोनों को ओडिशा के प्रति दर्द नहीं है, हम सब यह महसूस कर चुके हैं। चुनाव आने पर इन दोनों दलों के नेता यहां पर आएंगे और बड़े सपना दिखाएंगे। एक आधारशिला रखेंगे और फिर नहीं दिखाई देंगे। इसी लिए बीजद एक आंदोलन में तब्दील हुआ है। ओडिशावासियों के हक के लिए हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।

भुवनेश्वर के सांसद प्रसन्न पाटशाणी, मेयर अनंत नारायण जेना, विधायक प्रियदर्शी मिश्र, विधायक बादल महांती, सांसद बलभद्र माझी, सांसद सरोजिनी हेंब्रम आदि नेताओं ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए 2019 में एक बार फिर नवीन पटनायक को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन भुवनेश्वर के मेयर अनंत नारायण जेना ने किया। इससे पूर्व नवीन पटनायक का काफिला जैसे ही बीजद कार्यालय पहुंचा बीजू पटनायक अमर रहें, नवीन पटनायक ¨जदाबाद के नारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीजद के संस्थापक सह पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया।

पार्टी कोष के लिए सांसद, विधायक व पार्षदों ने दिया एक माह का वेतन : इस मौके पर मुख्यमंत्री के आह्वान पर पार्टी के तमाम सांसद, विधायक व पार्षदों ने अपने एक माह का वेतन आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी कोष के लिए चेक के रूप में मुख्यमंत्री को प्रदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.