Move to Jagran APP

टोकन व्यवस्था किसानों के हित में : आपूर्ति मंत्री

राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि किसानों के लिए बनाई गई टोकन व्यवस्था को आगे भी जारी रखा जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:20 AM (IST)
टोकन व्यवस्था किसानों के हित में : आपूर्ति मंत्री
टोकन व्यवस्था किसानों के हित में : आपूर्ति मंत्री

संसू, भुवेश्वर: राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि किसानों के लिए बनाई गई टोकन व्यवस्था को आगे भी जारी रखा जाएगा। आपूíत मंत्री रणेन्द्र स्वांई ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके, इसके लिए ही टोकन व्यवस्था लागू की गई है। अगर इससे किसी को कोई दिक्कत है तो वे अपना आरोप सामने रख सकते हैं। सरकार उसपर विचार करने के लिए तैयार है। मंत्री ने टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों से सरकार का सहयोग करने का आग्रह किया है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि टोकन व्यवस्था को लेकर पश्चित ओडिशा में जबर्दस्त आंदोलन चल रहा है। किसानों ने पश्चिम ओडिशा के प्रमुख शहर संबलपुर, बरगढ़, बलांगीर में जगह-जगह अपना विरोध प्रदर्शन किया है। कहीं पर धान के बोरे रखकर तो कहीं सरकारी दफ्तरों को बंद कर किसान अपना विरोध प्रदर्शन कर रह रहे हैं। आपूíत मंत्री ने कहा है कि टोकन व्यवस्था धान खरीद को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.