Move to Jagran APP

सामान्य हो रही गजपति, गंजाम व रायगड़ा में बाढ़ की स्थिति

चक्रवाती तूफान तितली के प्रभाव से राज्य के तीन जिलों में आई बाढ़ की स्थिति धीेरे-धीरे सामान्य हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 03:35 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 03:35 PM (IST)
सामान्य हो रही गजपति, गंजाम व रायगड़ा में बाढ़ की स्थिति
सामान्य हो रही गजपति, गंजाम व रायगड़ा में बाढ़ की स्थिति

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : चक्रवाती तूफान तितली के प्रभाव से राज्य के तीन जिलों में आई बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। रविवार को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद पाढ़ी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई है। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रभावित तीनों जिला गंजाम, गजपति एवं रायगड़ा के जिलाधीशों से रूबरू मुख्य सचिव ने तूफान एवं बाढ़ की स्थिति पर विस्तार से जानकारी ली। मुख्य सचिव ने जिलाधीशों को प्रभावित लोगों तक तत्काल बेहतर सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

बैठक के बाद विशेष राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी ने बताया कि तीनों जिलों में स्थिति सामान्य हो रही है। गजपति जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। आसिका, पुरुषोत्तमपुर में स्थिति में सुधार आया है। इसे देखते हुए रविवार शाम से सभी राहत शिविर को बंद करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित वयस्क व्यक्ति को 60 रुपये एवं बच्चे को 45 रुपये प्रत्येक दिन के हिसाब से राहत दी जाएगी। यह राशि सीधे प्रभावित के खाते में जाएगी। राहत आयुक्त ने कहा कि बाढ़ के कारण फसलें बर्बाद हुई है। इसका भी आकलन किया जा रहा है। आकलन होने के बाद सहायता राशि दी जाएगी। समीक्षा बैठक में गृह सचिव, होमगार्ड डीजी, आपूíत सचिव, जल संसाधन विभाग के सचिव प्रमुख उपस्थित थे।

मृत आश्रित को चार लाख रुपये मुआवजा देगी सरकार

गजपति जिला के रायगढ़ ब्लॉक अंतर्गत गंगबाड़ पंचायत के बारघर गांव में चट्टान खिसकने से उसके नीचे दबकर जान गंवाने वालों के परिवार को सरकार सहायता राशि देगी। जिलाधीश की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रत्येक मृतक के परिवार को सरकार की तरफ से 4 लाख रुपये के हिसाब से सहायता राशि दी जाएगी।

विशेष राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी के अनुसार, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख प्रकट किया है। सेठी ने कहा है विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद परिवार को सहायता राशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि चक्रवाती तूफान तितली से बचने के लिए बारघर गांव के लोग पास स्थित एक पहाड़ की गुफा में आश्रय लिए हुए थे तभी चट्टान खिसकने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने जताया दुख

गजपति जिला के बारघर गांव में चट्टान खिसकने से हुई लोगों की मौत पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधान ने ट्वीट कर कहा है कि मीडिया से यह दुखद खबर मिलने के बाद मैं काफी दुखी हूं। प्रधान ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.