Move to Jagran APP

ओडिशा की प्रथम महिला राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का निधन

ओडिशा की प्रथम महिला राज्यपाल गणेशी लाल (Governor Ganeshi Lal) की पत्नी सुशीला देवी (Susheela Devi) का 75 साल की आयु में निधन हो गया रविवार रात से उन्‍हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी ।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 11:44 AM (IST)
ओडिशा की प्रथम महिला राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का निधन
ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का निधन

भुवनेश्वर, पीटीआइ।ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी का सोमवार सुबह एक निजी अस्‍पताल में 75 साल की आयु में निधन हो गया। ओडिशा की प्रथम महिला सुशीला देवी को रविवार रात से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ओडिशा के राज्यपाल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मिले संदेश में लिखा गया है,  "गहरा दु: ख और भारी दिल के साथ, हम बताते हैं कि राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुशीला देवी का कल रात निधन हो गया।आइए हम दिवंगत पवित्र आत्मा के लिए प्रार्थना करें।

loksabha election banner

 सुशीला देवी पतिग णेशी लाल, चार बेटियों और तीन बेटों के साथ रहती थी। राजभवन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह अपने पति राज्यपाल गणेशी लाल की विभिन्न गतिविधियों में उनका साथ देती थी। इसके साथ ही वह धार्मिक और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भी वे निरंतर आगे रहती थी।  

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गहरा दुख व्‍यक्‍त करते हुए कहा है  कि ऐसे मुश्किल समय में राज्यपाल व उनके परिवार को पर्याप्त शक्ति देने के लिए वह भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना कर रहे हैं।

इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, राज्य भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने ओडिशा की प्रथम महिला सुशीला देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन ने भी सुशीला देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए  कहा कि राज्‍य की प्रथम महिला सुशीला देवी जरूरतमंदों के कल्याण के लिए कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती थी। 

मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल, उनकी पत्नी सुशीला देवी और उनके परिवार के चार अन्य सदस्य इस माह की शुरुआत में कोरोना संक्रमित पाये गये थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.