राजधानी में बढ़ने लगा है पारा
भुवनेश्वर : राजधानी में लू के थपेड़े आरंभ हो गए हैं। राजधानी का तापमान बढ़ने से लोगों की दिक्कत बढ़न
भुवनेश्वर : राजधानी में लू के थपेड़े आरंभ हो गए हैं। राजधानी का तापमान बढ़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ने का अंदेशा अभी से साफ हो रहा है। हालांकि सुबह का तापमान कम रहता है मगर दोपहर का समय आते-आते तापमान बढ़ने लगता है और तेज धूप के साथ लू के थपेडे़ आरंभ हो जाते हैं। मंगलवार को भुवनेश्वर का तापमान 39.8 डिग्री तक पहुंच गया और यह राज्य का ही नहीं अपितु मंगलवार को देश का सबसे गर्म शहर रिकार्ड किया गया। भुवनेश्वर के अलावा टिटिलागड़, अनुगुल, तालचेर में भी तापमान 39 डिग्री से उपर रिकार्ड किया गया है। अप्रैल, मई में होने वाली गर्मी से निजात पाने के लिए अभी से तैयारी करने के निर्देश राज्य सरकार की ओर से दिए गए हैं। प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को इसके लिए कदम उठाने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम से आने वाली हवा के चलते हवा गरम रह रही है और लू का आभास हो रहा है। आसमान में हवा की रफ्तार भी कम होने से गरमी का अनुभव ज्यादा हो जाता है।