भुवनेश्वर में नकली महिला आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार, बार- बार फोन कर देती थी आदेश
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नकली आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है ये रिजर्व अधिकारी को बार-बार फोन करती थी।
भुवनेश्वर, जेएनएन। राजधानी भुनेश्वर में लॉकडाउन के समय एक विकृत मानसिकता का उदाहरण देखने को मिला है। भुवनेश्वर से एक नकली महिला आईपीएस अधिकारी को कैपिटल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस नकली आईपीएस अधिकारी का नाम शर्मिष्ठा बेहेरा है। खबर के मुताबिक यह नकली महिला आईपीएस महिला थाना में फोन कर खुद को 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी बताने के साथ ही अपने पास वह कुछ अत्यावश्यक सामग्री भेजने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उसने कुछ पैसा भी मांगा।
इतना ही नहीं प्रदेश में जारी लॉकडाउन के समय सिपाहियों का तबादला करने का दबाव भी बना रही थी। इसके लिए वह रिजर्व अधिकारी को बार-बार फोन करती थी। गिरफ्तार इस महिला का एक सिपाही मित्र होने की बात भी पता चली है।
इसकी सूचना मिलने के बाद कैपिटल थाना प्रभारी ने जब शर्मिष्ठा बेहरा के फॉरेस्ट पार्क में मौजूद घर पर जांच किया तो पता चला कि यह एक नकली आईपीएस अधिकारी है। इसके घर से कुछ आईपीएस अधिकारियों के नकली पोशाक एवं टोपी भी बरामद हुई है। इसके अलावा उसके कुछ नकली आईपीएस अधिकारियों वाला फोटो भी जप्त किया गया। इसके बाद कैपिटल थाना पुलिस की तरफ से इस नकली आईपीएस अधिकारी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शर्मिष्ठा बहरा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट चालान कर दिया है।
यह नकली महिला पुलिस अधिकारी खुद को बीजू पटनायक स्टेट पुलिस एकेडमी में तैनात होने की बात बताती थी। इसने हाल के कुछ दिनों में राजधानी के विभिन्न थानों में भी फोन किया था और खुद को आईपीएस अधिकारी बता रही थी और अत्यावश्यक सामग्री तुरंत घर में पहुंचाने के लिए पुलिस कर्मचारियों को निर्देश देती थी। इतना ही नहीं पुलिस कर्मचारियों से नगदी की भी मांग करती थी और ना देने पर बदली करने की धमकी देती थी।