Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल की बेटी सुनीता विश्वाल कांग्रेस छोड़ बीजद में शामिल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल की बेटी सुनीता विश्वालबीजू जनता दल में शामिल हो गई।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 03:01 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 03:01 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल की बेटी सुनीता विश्वाल कांग्रेस छोड़ बीजद में शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल की बेटी सुनीता विश्वाल कांग्रेस छोड़ बीजद में शामिल
भुवनेश्वर, जेएनएन। राहुल गांधी के ओड़िशा दौरे के एक दिन बाद ही कांग्रेस को प्रदेश में एक और बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल की बेटी सुनीता विश्वाल शनिवार को बीजू जनता दल में शामिल हो गई। नवीन निवास में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में आयोजित समारोह में वह बीजद में शामिल हुई।

इस अवसर पर हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजद में शामिल हुए नव दास भी उपस्थित थे। बीजद में शामिल होने के बाद सुनीता ने कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी कोई समस्या नहीं थी। नवीन के नेतृत्व के प्रति आकर्षित होकर वह बीजद में शामिल हुई हैं। सुनीता सुन्दरगढ़ जिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष थी। ऐसे में उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले ये एक झटका माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस अवसर पर कहा है कि इससे पार्टी और मजबूत होगी। 

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.