कांग्रेस ने बीजद पर लगाया साड़ी बांटने का आरोप
आम चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 09:41 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 09:41 PM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : आम चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही आचार संहिता उल्लघंन होने के आरोप सामने आने लगे हैं। कांग्रेस ने नवरंगपुर जिला में बीजू जनता दल पर आचार संहिता का उल्लघंन करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बीजद के विधायक मनोहर रंधारी डाबू गांव इलाके में साड़ी बांट रहे हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुन्ना त्रिपाठी ने साड़ी बांटने के फोटो के साथ इसका प्रमाण भी दिया है। कहा है कि विधायक मनोहर रंधारी अपने गैस एजेंसी की गाड़ी में बोरे में भरकर साड़ी बांट रहे हैं। इसका पूरा तथ्य मोबाइल में है। केवल इतना ही नहीं गाड़ी का नंबर भी बदल दिया गया है। कांग्रेस के इस आरोप पर विधायक रंधारी की प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें