गंजाम में चुनाव से पहले हिसा, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
गंजाम जिले में आस्का लोकसभा सीट पर चुनाव से पहले हिसा की घटना सामने आयी है।
जासं, भुवनेश्वर : गंजाम जिले में आस्का लोकसभा सीट पर चुनाव से पहले हिसा की घटना सामने आयी है। बुधवार की रात में सोरणा चुनाव क्षेत्र के लाठीपड़ा पंचायत अंतर्गत कदलीझोला गांव में सदाशिव प्रधान नामक भाजपा कार्यकर्ता पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल संतोष को भंजनगर अस्पताल में भर्ती किया गया। रात करीब 10 बजे डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलने के बाद गांव में उत्तेजना का माहौल बन गया और परिस्थिति को नियंत्रण करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है दोषी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन किया।
वहीं दूसरी तरफ राजधानी भुवनेश्वर में यूनिट-8 डेल्टा कॉलोनी में भाजपा कार्यालय को निशाना बनाकर तीन बम फेंके गए। हालांकि एक भी बम नहीं फूटा जिससे बड़ा हादसा टल गया। कमिश्नरेट पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों बम को निष्क्रिय दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए बीजू जनता दल को जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। उनका कहना है बीजू जनता दल की गुंडा वाहिनी इस घटना को अंजाम दिया है। सिल्वर कलर की बुलेट से एवं पल्सर गाड़ी से आए और बम फेंक कर चले गए।