Move to Jagran APP

जो ओडिशा के लिए सोचेगा, केंद्र में समर्थन उसी को : नवीन पटनायक

बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि जो ओडिशा के बारे में सोचेगा केंद्र में समर्थन उसी को मिलेगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 02:01 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:34 AM (IST)
जो ओडिशा के लिए सोचेगा, केंद्र में समर्थन उसी को : नवीन पटनायक
जो ओडिशा के लिए सोचेगा, केंद्र में समर्थन उसी को : नवीन पटनायक

जेएनएन, संबलपुर/भुवनेश्वर : बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि जो ओडिशा के बारे में सोचेगा, केंद्र में दल का समर्थन उसी को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने एक बार दोहराया कि बीजद के बगैर केंद्र में कोई सरकार नहीं बनेगी।

loksabha election banner

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में सोमवार को बरगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हर चुनाव कठिन होता है। इस चुनाव में सत्ता विरोधी हवा बिल्कुल नहीं है। चुनाव बाद केंद्र में किसको समर्थन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जो ओडिशा के लिए सोचेगा, समर्थन उसी को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 2014 के चुनाव के मुकाबले इस बार प्रचार में ज्यादा समय दे रहे हैं। उनका कहना है कि बीजद विधानसभा और लोकसभा दोनों में ही बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसमें उन्हें जरा भी शक नहीं है। सरकार के कामकाज पर राज्य की जनता को विश्वास है। इतने साल तक शासन करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो लोगों का प्यार और विश्वास है जो उन्हें सत्ता पर बैठाए है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह राज्य की बहुत बड़ी सफलता है। लाखों महिलाओं को फायदा मिल रहा है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने चुनाव क्षेत्र बरगढ़ जिला के बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र में रोडशो और नुक्कड़ सभाएं की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अताबीरा में दलीय उम्मीदवार मंत्री स्नेहांगिनी छुरिया के समर्थन में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान बरगढ़ लोस उम्मीदवार प्रसन्न आचार्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मंगलवार को भी बरगढ़ में होंगे जहां उनकी परीक्षा नई सीट बीजेपुर विस क्षेत्र में होनी है। वह गंजाम जिले की हिजली विधानसभा सीट से भी प्रत्याशी हैं। दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में 18 अप्रैल को मतदान होना है। वह शनिवार और रविवार को हिजली, आसिका भी गए थे। वहां से कंधमाल भी कवर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.