इकोरवो टीम ने किया सेनिटरी नैपकिन का वितरण
पूर्वतट रेलवे महिला कल्याण संगठन (इकोरवो) की ओर से महिलाओं के बीच सेनिटरी नैपकिन का निश्शुल्क वितरण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 04:43 PM (IST)
भुवनेश्वर: पूर्वतट रेलवे महिला कल्याण संगठन (इकोरवो) की ओर से महिलाओं के बीच सेनिटरी नैपकिन का निश्शुल्क वितरण किया गया। इकोरवो अध्यक्ष रश्मि रेखा मिश्रा के नेतृत्व में संगठन की सदस्यों ने स्थानीय बस्तियों में जाकर स्वच्छता के बारे में महिलाओं को जागरूक करने समेत कम कीमत वाली सेनिटरी नैपकिन के बारे में जानकारी दी तथा निश्शुल्क वितरण किया। महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता स्तर सुधारने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की अन्य पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें