विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारी बारिश को लेकर अलर्ट मोड पर रेलवे, भुवनेश्वर में 24 घंटे का कंट्रोल रूम एक्टिव

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:37 AM (IST)

ओडिशा में गहरे अवदाब के कारण भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. भुवनेश्वर में 24 घंटे का आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम शुरू।

  2. संवेदनशील रेलखंडों पर अतिरिक्त पेट्रोलमैन और चौकीदारों की तैनाती।

  3. आपात स्थिति से निपटने को इंजीनियरिंग उपकरण, डीजल इंजन तैयार।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में गहरे अवदाब के प्रभाव से भारी बारिश की चेतावनी के बीच ईस्ट कोस्ट रेलवे ने सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

रेलवे ने भुवनेश्वर स्थित रेल सदन में 24 घंटे का आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम शुरू किया है। इसके अलावा खुर्दा रोड, संबलपुर और रायगढ़ा मंडल मुख्यालयों में भी आपातकालीन कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पुलों, रेल पटरियों, यार्ड, सिग्नलिंग सिस्टम और ओवरहेड इलेक्ट्रिक उपकरणों (ओएचई) पर विशेष नजर रखी जा रही है। संवेदनशील रेलखंडों पर अतिरिक्त पेट्रोलमैन और चौकीदारों की तैनाती की गई है। बारिश के दौरान ट्रैक निरीक्षण भी बढ़ा दिया गया है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए इंजीनियरिंग उपकरण, डीजल इंजन, टावर वैगन और अन्य भारी मशीनरी को रणनीतिक स्थानों पर रखा गया है। रेलवे का कहना है कि यदि कहीं जलभराव, भूस्खलन या अन्य कारणों से रेल सेवाएं प्रभावित होती हैं तो त्वरित मरम्मत और बहाली का काम किया जाएगा।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक राउत ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- आज देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का साया: यूपी-बिहार में बरसेंगे बादल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 'रेड अलर्ट'