Move to Jagran APP

Odisha Rain Updates: ओडिशा में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, घरों में घुसा पानी; केन्द्रापड़ा में दीवार ढहने से दो की मौत

Odisha Rain Updates ओडिशा में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विभिन्न इलाकों में सड़कों पर दो फुट से अधिक पानी बह रहा है। केन्द्रापड़ा जिले में दीवार ढहने से दो बुजुर्ग महिला पुरुष की मौत होने की भी खबर है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 12:23 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 12:23 PM (IST)
Odisha Rain Updates: ओडिशा में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, घरों में घुसा पानी; केन्द्रापड़ा में दीवार ढहने से दो की मौत
ओडिशा में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केन्द्रापड़ा जिले में दीवार ढहने से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक दोनों बुजुर्ग पुरुष-महिला हैं। बुजर्ग पुरुष का नाम 62 वर्षीय अभय महापात्र है और घर केन्द्रापड़ा जिले के पाटकुरा थाना अन्तर्गत बड़बेड गांव में है। बुजुर्ग महिला का नाम नर्मदा पृष्टि है और घर निकिराई थाना अन्तर्त बेणापुर डिअसाही गांव में है। नर्मदा एवं अभय दोनों अपने अपने घर में सो रहे थे। इसी समय उनके ऊपर दीवार ढह गई थी। दोनों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है।

loksabha election banner

जगह-जगह जल जमाव से बाढ़ की स्थिति

जानकारी के मुताबिक वर्तमान समय में भी पूरे राज्य में लगातार बारिश जारी है। राजधानी भुवनेश्वर के साथ खुर्दा, कटक, पुरी, केन्द्रापड़ा आदि जिले में विभिन्न इलाकों में सड़कों पर दो फुट से अधिक पानी प्रवाहित हो रहा है। आगे और अधिक बारिश होने की सम्भावना होने से स्थिति संगीन होने की आशंका की जाने लगी है। खुर्दा जिले के किशन नगर पंचायत के टांगियापड़ा गांव में भारी बारिश में कई लोगों के घर ढह गए हैं। शहर में जल जमाव से स्थिति संगीन हो गई है। कटक जिले में भी बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव होने से शहर के अन्दर कृत्रिम बाढ़ की स्थिति बन गई है।

यातायात सेवा बुरी तरह से प्रभावित

जल निकासी ना हो पाने के कारण सड़कों के ऊपर पानी प्रवाहित हो रहा है। इससे यातायात सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बादामबाड़ी, महानदी विहार, चाउलियागंज, नुआपड़ा के साथ अनेक इलाके जलमग्न हो गए हैं। जल निष्कासन के लिए नगर निगम की तरफ से विभिन्न जगहों पर पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। चांदबाली मुख्य रास्ते के पेट्रोल टंकी से बीके. टाकिज सालेपुर कुआपाल रोड चौक से बोदामुण्डेइ बाजार तक रास्ते के ऊपर जलजमाव से स्थिति संगीन हो गई है। वहीं लुणाहार चन्द्रदेईपुर गांव में लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। समान स्थित पारादीप एवं भद्रक में भी देखने को मिली है। लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस जाने से मुसीबत बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.