भुवनेश्वर में डबल एनकाउंटर, दो कुख्यात अपराधी घायल; बना रहे थे डकैती की योजना
भुवनेश्वर में डबल एनकाउंटर में डकैती की योजना बना रहे दो अपराधियों को हिरासत में ले लिया है दाेनों परविभिन्न थानों में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं।
भुवनेश्वर, जेएनएन। राजधानी भुवनेश्वर में दिन प्रतिदिन बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने एक तरफ जहां लोगों के मन में भय कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आज राजधानी में डबल एनकाउंटर किया है। इस एनकाउंटर में दो कुख्यात अपराधी घायल हो गए हैं। घायल अपराधियों में विवेक नायक एवं अरुण कुमार मलिक शामिल हैं। इनके नाम पर विभिन्न थानों में डकैती, लूटपाट के मामले दर्ज हैं। ये दोनों अपराधी शुक्रवार रात में बालीअंता बइचुआं में डकैती की योजना बना रहे थे कि सूत्रों से सूचना पाकर पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही ये दोनों लुटेरे पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ये दोनों घायल हो गए। पुलिस ने इनके पास से एक बंदूक जब्त की है। दोनों के नाम पर विभिन्न थानों में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं।
यहां उल्लेखनीय है कि राजधानी में दिन प्रतिदिन चोरी, डकैती के साथ विभिन्न आपराधिक गतिविधि बढ़ने लगी है। इसे लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही थी। तीन दिन दिन पहले इसका ज्वलंत उदाहरण भुवनेश्वर रसुलगड़ चौक पर देखने को भी मिला था। घर लौट रहे रसुलगड़ के एक व्यापारी पर लुटेरे जानलेवा हमला कर फरार हो गए थे। इसके प्रतिवाद में लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी, जो पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का कारण बनी थी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप