पर्यटकों के लिए खुला धौली स्तूप
शांति स्तूप धौली को सात महीने बाद रविवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:15 AM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : शांति स्तूप धौली को सात महीने बाद रविवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यह कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से बंद था। रविवार को खुलने के बाद धौली प्राधिकरण सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करा रहा है। धौली स्तूप खुलने पर पर्यटकों ने खुशी जतायी है। हालांकि अभी स्थानीय पर्यटकों के आने की ही सूचना है। राज्य के बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत कम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें