गरीबों के जीवन में बदलाव को जरूरी है मजबूत सरकार : प्रधान
बरगढ़ जिला इस बार ओडिशा में चुनाव का प्रमुख केंद्र होगा। जिला में किसान उत्पीड़न चिकित्सा शिक्षा आदि बदहाल है।
जेएनएन, भुवनेश्वर : बरगढ़ जिला इस बार ओडिशा में चुनाव का प्रमुख केंद्र होगा। जिला में किसान उत्पीड़न, पीने का पानी, रोजगार, जल सिचाई, अभावी धान बिक्री, स्वास्थ्य सेवा सब कुछ बदहाल है। पिछले दिनों हुए बीजेपुर उप चुनाव में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यहां के लोगों से जो वादा किया था, उसका जवाब देने का वक्त आ गया है। सूबे के मुख्यमंत्री को इस बार ओड़िया लोग ही हराएंगे, यह बात केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कही।
सोमवार को बरगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुरेश पुजारी के नामांकन में शामिल होने पहुंचे प्रधान ने कहा कि बरगड़ ओडिशा की राजनीति का चर्चित चुनाव केंद्र होने जा रहा है। प्रधान ने कहा कि पाकिस्तान के साथ लड़ाई लड़ने एवं गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के लिए एक मजबूत सरकार की जरूरत है।