धर्मेद्र ने नवीन पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोस्टल हाईवे के निर्माण में देरी के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जिम्मेदार है। प्रधान ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं कि कोस्टल हाईवे का निर्माण हो। उन्होंने सीधे सीधे बीजद सरकार पर हमला बोलते हुए कोस्टल हाईवे के निर्माण में हो रही देरी पर राज्य सरकार से जवाब मांगा।
प्रधान ने कहा है कि कोस्टल हाईवे एवं चिलका झील पर ब्रिज का निर्माण कराने के लिए केंद्र सरकार अपनी तरफ से बार पार प्रयास कर रही है। कुछ इलाकों में समुद्र के किनारे से सड़क बनाई जाएगी। राज्य सरकार द्वारा जगह उपलब्ध कराने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अपना काम शुरू करेगा। चिलका के ऊपर जो दो ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, इसके लिए जगह की आवश्यकता नहीं है। 2015-16 साल में राज्य सरकार ने जो बात कही थी, 2018 में भी उसी बात को दोहराया और 2019 में भी उसी बात को दोहरा रही है। प्रधान ने कहा कि कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथारिटी केवल सिफारिश कर सकती है। अनुमति के लिए राज्य सरकार क्यों टाल मटोल की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि हकीकत श्ह है कि इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं आपूíत सचिव नलिनीकांत प्रधान अमली जामा पहनाना ही नहीं चाहते। यदि उनकी इच्छा नहीं हो तो फिर सीधे तौर पर मना कर दें, मगर वह ऐसा भी नहीं कर रहे हैं।