Move to Jagran APP

Cyclone Amphan Updates निर्धारित समय से पहले ही एम्फन की लैंडफाल प्रक्रिया शुरु, 24 घंटे बाद साफ हाेगा मौसम

LIVE Cyclone Amphan ओडिशा में सुपर साइक्लोन एम्फन की लैंडफाल प्रक्रिया निर्धारित समय से पहले ही शुरु हो गयी। 24 घंटे बाद ओड़िशा में मौसम साफ हो जाएगा।

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 11:38 AM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 04:16 PM (IST)
Cyclone Amphan Updates निर्धारित समय से पहले ही एम्फन की लैंडफाल प्रक्रिया शुरु, 24 घंटे बाद साफ हाेगा मौसम
Cyclone Amphan Updates निर्धारित समय से पहले ही एम्फन की लैंडफाल प्रक्रिया शुरु, 24 घंटे बाद साफ हाेगा मौसम

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में निर्धारित समय से पहले ही एम्फन की लैंडफाल प्रक्रिया शुरु हो गयी।लैंडफाल प्रक्रिया पश्चिम बंगाल के सुन्दरवन में जारी है। लैंडफाल प्रक्रिया अपराह्न 2 बजे से शुरु हुई है इसका 4 घंटे तक चलनेे का अनुमान हैै। भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विभाग केन्द्र के निदेशक एच.आर.विश्वासन ने यह जानकारी दी है। भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विभाग केन्द्र के निदेशक एच.आर.विश्वासन ने कहा है कि 24 घंटे के बाद मौसम साफ हो जाएगा। वर्तमान समय में एम्फन के प्रभाव से राज्य भर में समुद्री हवा चलने के साथ बारिश हो रही है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि पहले सुपर साइक्लोन एम्फन के अपराह्न 4 बजे दीघा एवं हातिया के मध्य सुंदरवन के पास लैंडफाल की प्रक्रिया आरंभ होने की संभावना जतायी गयी थी। कहा गया था कि एम्फन के लैंडफाल प्रक्रिया में करीबन 2 घंटे का समय लगेगा। भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विभाग केन्द्र के निदेशक एच.आर.विश्वासन ने यह जानकारी दी थी। तब तक एम्फन पारादीप से उत्तर पूर्व दिशा में 150 किमी. दूरी तय कर चुका था। यह अब दीघा के निकट पहुंच चुका था। ऐसे में जगतसिंहपुर जिले में हवा की गति कम हो गई थी।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्व आकलन के मुताबिक चक्रवात एम्फन गति कर रहा है, यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त प्रदीप जेना ने दी है। एसआरसी ने कहा है कि वर्तमान समय में चक्रवात पारादीप से पूर्व एवं दक्षिण पूर्व दिशा में गति कर रहा है। जिसकेे कारण पारादीप में 102 किमी, चंदबली 74 किमी, भुवनेश्वर 37 किमी, बालासोर 61 किमी, और पुरी 41 किमी की रफ़तार से तेज हवायें चल रही हैं। अनुमान लगाया गया है कि यह अपराह्न 4 बजे से साढ़े चार बजे के बीच बालेश्वर जिले के भोगराई ए​वं तालसारी पर अतिक्रमण करेगा। रात 8:30 बजे से 10:30 बजे के बीच सुन्दरवन के पास लैंडफाल करने का अनुमान है। 

  विशेष राहत आयुक्त ने कहा है कि एम्फन के प्रभाव से तटीय ओडिशा में बारिश जारी है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। 1 लाख 37 हजार से अधिक लोगों को स्थानान्तरित कर लिया गया है। लैंडफाल के समय हवा की गति 155 से 165 किमी. तक रहने की सम्भावना है। लैंडफाल के बाद कोलकाता के पास उत्तर एवं उत्तर पूर्व दिशा में यह गति करेगा।

 ओडिशा में मची तबाही  

वहीं चक्रवात एम्फन का प्रकोप ओडिशा के तटीय जिलों में साफ तौर पर देखा जा रहा है। इसके प्रभाव से तटीय जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश जारी है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए हैं। भद्रक जिले के खनदा गांव में महाचक्रवात के दौरान चल रही हवा के कारण एक घर की दीवार गिर गई। इसमें दबकर एक बच्चे की मौत हो गई है। कुछ जगहों पर तूफान के कारण पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं तो ई जगहों पर पेड़ टूटकर रास्ते पर गिर गए हैं। साथ ही बासुदेवपुर प्रखंड में टेलीफोन के तार भी टूट कर गिर गया है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कुछ बिजली के खंभे भी हवा के दबाव के कारण झुक गए हैं। कल रात से ही बिजली का आना-जाना लगा हुआ है। कई इलाकों में कल रात से ही बिजली नहीं है। तटीय जिलों के साथ राजधानी में भी बिजली सेवा ठप कर दी गई है। बालेश्वर जिले के सोरो पौरपालिका के पठाणमहला एक घर के ऊपर तीन पेड़ गिर गए हैं। इसमें परिवार के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इन्हें सोरो अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसी तरह से केन्द्रापड़ा जिले के चालचुआ मेराइन थाना में समुद्री ज्वार का पानी घुस गया है। 

एम्फन का सबसे अधिक प्रभाव पारादीप पर

एम्फन का प्रभाव सबसे अधिक पारादीप पर हुआ है। कुछ समय पहले ही भुवनेश्वर क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक एच.आर.विश्वास ने कहा है कि यहां पर अब तक 197.1 मिमी. बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। उसी तरह से यहां हवा की गति भी 110 किमी. प्रति घंटा रिकार्ड की गई है। यहां हवा की गति 145 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बहने का अनुमान किया गया है। सूचना के मुताबिक चांदबाली में 60.4 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई है जबकि भुवनेश्वर में 45.6 मिमी., बालेश्वर में 52.2 मिमी., गोपालपुर में 8.6 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई है। उसी तरह से चांदबली में हवा की गति 74 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच गई है जबकि भुवनेश्वर में 56 किमी. प्रति घंटे रिकार्ड की गई है। बालेश्वर में हवा की गति 59 किमी, तथा पुरी में 39 किमी. रिकार्ड की गई है।

Cyclone Amphan भारतीय मौसम विभाग ने तूफान की आंख को देख लगाया इसकी तीव्रता का अनुमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.