Move to Jagran APP

अनुगुल के विधायक रजनीकांत सिंह बने विस के उपाध्यक्ष

अनुगुल के विधायक रजनीकांत सिंह को ओडिशा विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 09:19 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 06:38 AM (IST)
अनुगुल के विधायक रजनीकांत सिंह बने विस के उपाध्यक्ष
अनुगुल के विधायक रजनीकांत सिंह बने विस के उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : अनुगुल के विधायक रजनीकांत सिंह को ओडिशा विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है। खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रजनीकांत सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव का संसदीय व्यापार मंत्री ने समर्थन किया। इस पद के लिए अन्य कोई उम्मीदवार न होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र ने रजनीकांत सिंह को सदन का उपाध्यक्ष घोषित कर दिया। उपाध्यक्ष घोषित होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रजनीकांत सिंह ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दायित्व है। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदन का कार्य सुचारु ढ़ंग से चलाना मेरा दायित्व है। मैं सभी सदस्यों को साथ लेकर चलूंगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.