Move to Jagran APP

Elephant Attack In Odisha: ढेंकानाल में हाथी के हमले में पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Elephant Attack In Odisha. ओडिशा के ढेंकानाल में हाथी के हमले में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 02:05 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 02:56 PM (IST)
Elephant Attack In Odisha: ढेंकानाल में हाथी के हमले में पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
Elephant Attack In Odisha: ढेंकानाल में हाथी के हमले में पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Elephant Attack In Odisha. ओडिशा के ढेंकानाल जिले के हिंदोल रेंज में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला का नाम सजनी प्रधान (67) है। पति का नाम भरत प्रधान (80) है। भरत को गंभीर अवस्था में कटक श्रीरामचन्द्र भंज मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। उक्त दंपत्ति का घर जिले के हिंदोल ब्लाक अंतर्गत बाबंध पंचायत के माटिया साही गांव में है। घटना की सूचना मिलने के बाद हिंदोल रेंज के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रहे हैं।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, पति एवं पत्नी घर में सो रहे थे। बुधवार देर रात को एक हाथी उनके घर की दीवार को तोड़कर घर में घुस गया और वृद्ध महिला सजनी प्रधान को अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया। इसके बाद भरत प्रधान पर हमला कर वहां से चला गया। हमले में वृद्ध दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में ढेंकानाल मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। यहां पर इलाज के दौरान सजनी की मौत हो गई, जबकि उसके पति को कटक स्थानांतरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से उक्त इलाकों में हाथियों के आतंक से लोगों में दहशत है। एक तरफ जहां हाथियों के झुंड फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गांव में घुसकर लोगों के घर उजाड़ने के साथ उनकी जान के भी दुश्मन बन गए हैं। इस घटना के बाद गांव के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए मृतक परिवार को सहायता राशि देने एवं हाथियों से उनके बचाव की व्यवस्था करने की मांग की है।

इससे पहले तीन फरवरी को भी ढेंकानाल जिले के सरदर रेंज अंतर्गत चाउलिया गांव की विनती सेंढ नामक एक महिला को हाथी ने अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया था। उसे गंभीर अवस्था में ढेंकानाल जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब इस घटना के बाद उक्त वन क्षेत्र के लोगों में हाथियों को लेकर दहशत है।

ओडिशा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.