Move to Jagran APP

पुरी समुद्र में डूबे रांची के पर्यटक का शव मिला

ओडिशा के श्रीक्षेत्र धाम पुरी में ब्लू फाग बीच पर घूमने आए पर्यटक की समुद्र में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:11 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:11 PM (IST)
पुरी समुद्र में डूबे रांची के पर्यटक का शव मिला
पुरी समुद्र में डूबे रांची के पर्यटक का शव मिला

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ओडिशा के श्रीक्षेत्र धाम पुरी में ब्लू फाग बीच पर घूमने आए पर्यटक की समुद्र में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। चौबीस घंटे के बाद बुधवार को पर्यटक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान तनिष्क विनय (16) के रूप में हुई है। वह पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची शहर के अशोक नगर का निवासी बताया गया है।

loksabha election banner

विनय मंगलवार को दोपहर 12 बजे ब्लू फाग बीच पर बाथिग जोन में अपने परिवार के लोगों के साथ नहा रहा था। इसी समय वह समुद्र की लहर में लापता हो गया। इसके बाद दमकल विभाग की तरफ से उसकी खोजबीन शुरू की गई थी। काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को विनय का शव बरामद होने के बाद उसके परिवार वालो को सौंप दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.