कालाहांडी में उप-जिलाधीश कार्यालय परिसर से युवक का शव बरामद
कालाहाड़ी जिला के धर्मगढ़ में उप जिलाधीश कार्यालय परिसर से एक युवक का लटकता हुआ शव बरामद किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 06:34 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 06:34 PM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : कालाहाड़ी जिला के धर्मगढ़ में उप जिलाधीश कार्यालय परिसर से एक युवक का लटकता हुआ शव शनिवार सुबह बरामद किया गया। भुदेव बगर्ती नामक उक्त युवक उपजिलाधीश कार्यालय के पास एक ठेला होटल लगाकर अपना परिवार चलाता था। पारिवारिक कलह के चलते उसने शुक्रवार रात के समय आत्महत्या कर ली है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। उपजिलाधीश कार्यालय परिसर में मौजूद रेस्ट शेड से उक्त युवक का लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। उक्त स्थान से एक प्लास्टिक स्टूल भी जब्त किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें