नृत्यनाटिका से मोह लिया मन
कार्यक्रम का संचालन डा. श्रीनिवास घटुआरी ने किया। नृत्य नाटिका की गीत रचना एवं नृत्य संरचना गुरू रतिकांत महापात्र एवं आलोक संचालन देवी प्रसाद मिश्र ने किया था।
भुवनेश्वर, जेएनएन। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से एवं राजश्री प्रहराज के द्वारा प्रायोजित तथा सृजन अनुष्ठान की तरफ से आयोजित नृत्य नाटिका त्याग का बुधवार को आयोजन किया गया। स्थानीय रवीन्द्र मंडप में आयोजित उत्सव में नृत्यांगना डॉ. मीनती मिश्र, अभिनेत्री अनु चौधरी एवं गुरु रतिकांत महापात्र उपस्थित थे। मौके पर राजश्री प्रहराज एवं सृजन के कलाकारों द्वारा आयोजित त्याग दो नारी के चरित्र (एक अनुसूया एवं अन्य एक लक्षेहीरा के जीवन) पर आधारित था।
अनुसूया के जीवन में घटित सभी घटनाओं एवं उनके कुष्ठ रोगी पति के सेवा के साथ अपने मन के त्याग, अनुकंपा एवं साधना को ओडिशी नृत्य नाटिका के जरिए प्रर्दिशत कर उपस्थित दर्शकों को कलाकारों ने घंटों तक बांधे रखा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन डा. श्रीनिवास घटुआरी ने किया। नृत्य नाटिका की गीत रचना एवं नृत्य संरचना गुरू रतिकांत महापात्र एवं आलोक संचालन देवी प्रसाद मिश्र ने किया था।