ढेंकानाल में सेसू कर्मचारी के घर सशस्त्र डकैती
ढेंकानाल जिला के तुमी¨सगा थाना अंतर्गत पंडुआ चौक के पास मौजूद सेंट्रल इलेक्ट्रिकसिटी यूटिलिटी के कर्मचारी के घर पर सशस्त्र डकैती हुई है।
जेएनएन, भुवनेश्वर : ढेंकानाल जिला के तुमी¨सगा थाना अंतर्गत पंडुआ चौक के पास मौजूद सेंट्रल इलेक्ट्रिकसिटी सप्लाई यूटिलिटी (सेसू) कर्मचारी के घर पर सशस्त्र डकैती हुई है। डकैत 3 लाख रुपये नकद समेत 13 तोला सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना शनिवार रात की है। रविवार को इस संबंध में सेसू कर्मचारी की ओर से तुमसिंगा थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना कर अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार की रात करीब 9:30 बजे 5 नकाबपोश डकैत सेसू कर्मचारी मनोज साहू के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही मनोज पर डकैतों ने हमला कर दिया और उन्हें घर के अंदर ले गए। डंडे से पीटकर डकैतों ने मनोज को भयभीत कर दिया और डकैतों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर में लूटपाट की। डकैत घर में रखे आलमारी, अटैची आदि का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये नकद समेत सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद रात करीब 11 बजे मनोज ने पंडुआ पुलिस चौकी को फोन कर घटना की जानकारी दी। रविवार की सुबह तुमि¨सगा थाना में इसकी लिखित शिकायत की गई। आरोप मिलने के बाद थाना अधिकारी विष्णुचरण बारिक ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि डकैतों के बारे में फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। डकैतों की पिटाई से मनोज के पीठ, हाथ समेत पूरे शरीर में चोट आयी है।