पद्मश्री डी प्रकाश राव की मदद को आगे आया आबूधाबी का ओड़िया समाज
विगत तीन मई को आया चक्रवात फणि कटक में जब तांडव मचा रहा था उस समय समाजसेवी पद्मश्री डी प्रकाश राव आबूधाबी गए हुए थे।
जासं, कटक : विगत तीन मई को आया चक्रवात फणि कटक में जब तांडव मचा रहा था उस समय समाजसेवी पद्मश्री डी प्रकाश राव आबूधाबी गए हुए थे। वहां से लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनका घर चक्रवात में उजड़ गया है। यह खबर पाकर ओड़िया समाज आबू धाबी (ओएसए) की ओर से शनिवार को पद्मश्री राव को दो लाख रुपये की आíथक सहायता दी गई है। ओएसए के अध्यक्ष प्रदीप रथ की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम राव के आवास पर पहुंची और चेक के तौर पर उन्हें यह सहायता राशि प्रदान किया। इसके साथ ही एक पॉलीथिन भी दी है। पद्मश्री राव ने इस सहायता के लिए ओएसए को धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 50 साल से राव बक्सी बाजार में चाय की दुकान खोलकर अपने परिवार का गुजारा करने के साथ बस्ती के 70 बच्चों को मुफ्त पढ़ाने के लिए आशा आश्वासना नामक स्कूल चलाते हैं। समाजसेवा के लिए पद्मश्री सम्मान से उन्हें नवाजा जा चुका है। उत्कल दिवस के मौके पर अतिथि के तौर पर वह आबूधाबी गए हुए थे।